{"_id":"612fbccc8ebc3e7a0e2ef6fb","slug":"municipality-kept-an-account-of-development-works-chitrakoot-news-knp649582380","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की बैठक, आय व्यय लगभग बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की बैठक, आय व्यय लगभग बराबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चित्रकूटधाम नगर पालिका परिषद की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की मौजूदगी में चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता ने आय-व्यय का बजट बताया जिसे स्वीकृत किया गया है। राज्यमंत्री ने नगर क्षेत्र के विकास कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रत्येक वार्ड क्षेत्र के विकास के लिए एक-एक लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा किया। बैठक मेेें बताया गया कि पालिका की अनुमानित आय 27 करोड़ 90 लाख 80 हजार व व्यय 27 करोड़ 42 लाख 19 हजार 177 रुपये का है।
नगर पालिका सभागार में बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व एसडीएम/प्रभारी ईओ पूजा यादव ने नगर पालिका क्षेत्र मेे कराये जा रहे कार्यों व आय व्यय की जानकारी दी। बैठक में कर्मचारियोें के वेतन, संपत्तियों का रखरखाव, पुस्तकालय का खर्च, निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था व वाहनों मरम्मत आदि को लेकर चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि सरकार की मंशानुरूप विकास कार्य कराये जा रहे है।
इस मौके पर नगर पालिका के सभासद मानिकलाल, अरमान, रमेश सोनी, शैलेंद्र सोनी, जागेश्वर प्रसाद यादव, सुशील श्रीवास्तव, अनुज निगम, शिवप्रसाद कुशवाहा, कार्यालय अधीक्षक कर्मेात्तम सिंह, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ल, प्रवींद्र श्रीवास्तव व संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।