फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MP thirsty village

सांसद का गांव भी प्यासा

Thu, 18 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Thu, 18 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
MP thirsty village
सूखे के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भी बढ़ता जा रहा है। अनाज
विज्ञापन
न मिलने से परेशान ग्रामीण स्वच्छ पानी को भी तरस रहे हैं। दूसरे गांवों की बात छोड़ों सांसद का गोद लिया गांव हन्ना बिनैका तक प्यासा है। यहां के लोग करीब एक किमी दूर से पानी भरकर ला रहे हैं। प्रधानों का कहना है कि अधिकारियों से हैंडपंप रिबोर कराने की कई बार मांग की गई लेकिन कोई नहीं आता। कुछ गांव के लोगों ने बताया कि जलस्तर नीचे चला गया है। जिसकारण हैंडपंप पानी देना बंद कर रहे हैं।

भाजपा सांसद भैरों प्रसाद मिश्र के गोद लिए गांव हन्ना बिनैका में लगे ज्यादातर हैंडपंप सूखे पड़े हैं। पेयजल संकट इस कदर गहरा चुका है कि यहां लोग करीब एक किमी दूर स्थित दूसरी बस्ती से पानी भरकर ला रहे हैं। गांव के चुनकू, रामलाल व संवरिया ने कहा कि सांसद कभी ग्रामीणों की सुध नहीं लेते।

केवल कहने से कोई काम नहीं होता। उन्हें खुद गांव आकर स्थिति देखनी चाहिए। हन्ना बिनैका गांव की प्रधान गायत्री देवी ने बताया कि गांव के सभी मजरों में कुल 64 हैंडपंप लगे हैं। जिनमें 25 खराब हैं। 12 रिबोर लायक हैं। शेष की स्थिति भी ठीक नहीं है। ज्यादातर हैंडपंपों से गंदा पानी आता है।
विज्ञापन


 जिले के रामनगर ब्लाक के आधा दर्जन गांवों की हालत भी पेयजल के मामले में खराब है। यहां के लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। तालाब तो सूखे पड़े हैैं। पिपरौंध, हन्ना विनैका, सिरावल माफी, कटैया खादर और सुहैल गांव के लोग दूसरी बस्ती से पीने लाने को मजबूर हैं। कई बार तो पानी को लेकर दूसरी बस्ती के लोगों से विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण हनुमानदास, मूलचंद्र, शिवभूषण, रामतीरथ, नथन सिंह, धर्मपाल, भइयालाल, लल्लू, सुग्गन और विनीत ने बताया कि जलस्तर नीचे जाने के कारण हैंडपंप जवाब दे गए हैं। अन्य जलश्रोत पहले ही सूख चुके हैं। तहसील दिवस में हैंडपंप रिबोर कराने के लिए कई बार पत्र दिया। जल निगम के अधिकारी गांव भी आए और कुछ हैंडपंप रिबोर भी कराए लेकिन एक पखवाडे़ के अंदर ही हैंडपंप फिर जवाब दे गए। जिसकारण उन लोगों के सामने पानी की किल्लत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed