फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MP,temple,mla,river,pool sampling

पुल का गुणवत्तापूर्ण कराएं

Sat, 20 Mar 2021 09:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
MP,temple,mla,river,pool sampling
फोटो-7- सगवारा गांव में नदी किनारे पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते प्रदेश के राज्यमंत्री चंद्रि? - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर/पहाड़ी(चित्रकूट)। पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत सगवारा गांव में सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे सगवारा भटरी मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर पुल व पहुंच मार्ग का विधिविधान से भूमि पूजन राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। साथ ही मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्राचीन शिव मंदिर मडफा किला के पर्यटन विकास परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से प्रकाशित विकास पुस्तिका का भी विमोचन हुआ। कार्यक्रम के दौरान एलसीडी के माध्यम से मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच चौपाल में राज्यमंत्री ने कहा कि पुल का निर्माण एक वर्ष के अंदर गुणवत्तापूर्ण कराएं। ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो। आगे जो सड़क अधूरी है उसका भी कार्य जल्द पूरा कराया जाए। प्रयास है कि जनपद की कोई भी सड़क जो ढाई सौ से ऊपर की आबादी के गांव में है उसे मुख्य सड़कों से जोड़ा जा सके। इस बार 26 सड़कें नई मंजूर हुई है। कई सड़कों के मरम्मतीकरण की धनराशि शासन से पास हुई है। जनपद में मेडिकल कालेज बनेगा। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में प्रगति कराई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भरतकूप में बन रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कर्वी मुख्य शहर के बगल से भौरी के पास एक बाईपास मार्ग की भी स्वीकृति जल्द होगी। कार्यक्रम में एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम राहुल कश्यप, सीओ राम प्रकाश, महामंत्री आलोक पांडेय, डीडीओ आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
योजना और इसकी लागत
उत्तर प्रदेश सेतु निगम विभाग से सगवारा भटरी मार्ग पर वाल्मीकि नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का विधिविधान से भूमि पूजन किया। जिसमें परियोजना प्रबंधक सेतु निगम एसके निरंजन ने बताया कि इस कार्य की लंबाई 90.23 मीटर है। लागत 892.23 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत स्वीकृत प्राचीन शिव मंदिर मडफा किला के पर्यटन विकास परियोजना का भी शिलान्यास किया। जिसकी लागत 49.18 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गडवारा में चौपाल
मानिकपुर। चित्रकूट विधानसभा सम्मेलन गड़वारा गांव में राज्य मंत्री और सांसद ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर जनहित के हुए कामों को बताया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed