फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mother-daughter attacked with Shabbar over land dispute

Chitrakoot News: जमीन विवाद को लेकर मां-बेटी को शब्बर से किया हमला

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter attacked with Shabbar over land dispute
चित्रकूट। जमीनी विवाद को लेकर भतीजा व उसके पुत्रों ने चाची व उसकी पुत्री को शब्बर से हमला कर दिया। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के बांधी निवासी नगीना बेगम (55) व उसकी पुत्री साबरीन (19) अपने घर में थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर को साबरीन गांव के बाहर सामग्री लेने जा रही थी। वहीं गांव के ही भतीजे लखना व उसके पुत्र सलमान व आमिर रास्ते पर बैठे थे। वहां से गुजर रही साबरीन को लखना व उसके पुत्रों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसका साबरीन ने विरोध किया तो उसके सिर पर शब्बर से हमला कर दिया। जिसके चलते वह भागकर अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

वहां पर हमलावर पहुंचकर नगीना बेगम के दोनों हाथों में शब्बर से वार कर दिया। जिसके चलते उसके दोनों हाथ टूट गए। यह देखकर हमलावर मौके से भाग गए। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर नगीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मां ने बताया कि उनका भतीजे लखना से दस बिस्वा जमीन को लेकर काफी वर्षों से विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह हमेशा खुन्नस में रहता था और उसने यह कदम उठाया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed