{"_id":"61535bb88ebc3e61e84dd35c","slug":"mother-child-dies-due-to-childbirth-at-home-chitrakoot-news-knp655067513","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में कराया प्रसव जच्चा बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में कराया प्रसव जच्चा बच्चा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मारकुंडी थाना अंतर्गत अमचुर नेरूवा ग्राम पंचायत के भेड़ा गांव मेें घर मेें प्रसव के दौरान महिला उसके नवजात बच्चे की मौत होे गई। मृतका की सास ने आशा पर एंबुलेंस समय पर न बुलाने और घर पर ही प्रसव कराने का आरोप लगाया है।
मारकुंडी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अमचुर नेरूवा के भेड़ा गांव निवासी जग्गी ने बताया कि उसकी बहू अंजू कोल (23) पत्नी बिक्कू कोल को रविवार को तेज पेटदर्द हुआ। जिस पर फोन कर आशा कार्यकर्ता को जल्दी एंबुलेंस लेकर आने को कहा। आरोप हैकि आशा घर तो आई लेकिन एंबुलेंस नहीं बुलाई। एंबुलेंस आने में देरी होने की बात कह घर ही प्रसव कराने को कहा और सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। बहू के दर्द होेने के बावजूद घर में ही प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां व नवजात बच्चे की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी होने पर जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती पीड़ित परिवार से मिलकर आशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। इस संबंध में सीएमओ डा.भूपेश द्विवेदी ने कहा कि मामले की जानकारी की जा रही है। आशा से पूछताछ की जाएगी।