फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   More than 29 thousand cases resolved

Chitrakoot News: 29 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

Sun, 14 Jul 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
More than 29 thousand cases resolved
चित्रकूट। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायालय में जिला न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम किया। कुल 29411 मुकदमों का निस्तारण किया गया। नौ करोड़ सात लाख इक्कीस हजार नौ सौ अड़तालिस रुपये का अर्थदंड प्रतिकर व बैंक ऋण वसूली के रूप मेंं जमा कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश ने विकास कुमार प्रथम ने दो सिविल पांच फौजदारी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 1,22,500 रुपये अर्थदंड भरने के आदेश दिए। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधीश कृष्ण यादव ने 47 वादों का निस्तारण करते हुए 3,15,86,411 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाया।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय चित्रकूट ने राकेश कुमार यादव ने 17 वादों का निस्तारण करते हुए 45,500 रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाया। 11 जोड़ों का पारिवारिक सुलह समझौता भी कराया गया। अपर जिला जज अनुराग कुरील प्रथम ने 32 विद्युत वाद का निस्तारण किया। सिविल जज सूर्यकांत दुबे ने 32 फौजदारी वादों का निस्तारण करते हुए अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकारण नीलू मेनवाल ने बताया कि कुल 29,411 मुकदमों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान ही जजों ने पौध रोपण भी न्यायालय परिसर में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed