{"_id":"a22e1896681ca6ad1e0573a0b67faeba","slug":"mobile-fridge-ac-repair-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल, फ्रिज, एसी मरम्मत का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल, फ्रिज, एसी मरम्मत का प्रशिक्षण
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Thu, 30 Apr 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक विकास संस्थान ने खोह और कोलगदहिया गांव के युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग और आल बैंक आरसेटी ने फ्रिज और एयर कंडीशनर की रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
संस्थान की परियोजना प्रबंधक रमा साहू ने बताया कि दोनों गांवों में बेरोजगारों का चिह्नीकरण कर मोबाइल की रिपेयरिंग करना सिखाया गया।
गांव के लवलेश और सुरेश ने बताया कि प्रशिक्षण में काफी कुछ सीखा। नवल ने बताया कि कई गांवों में इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर संस्थान की परामर्शदात्री रीता सिंह, ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर आशुतोष, सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आल बैंक- आरसेटी) में पहली अप्रैल से चल रहे स्वरोजगारपरक रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर मरम्मत प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ।
विज्ञापन
निदेशक आरसेटी आरएस वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र दिया। इसमें कुल 25 लोगों ने प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर संतोष कुमार साहू, गौरव श्रीवास्तव, मो. सलीम खान, चुन्नीलाल, मनीष मौजूद रहे। प्रशिक्षण अरविंद कुमार ने दिया।