फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MNREGA workers owe Rs 1 crore in wages, Holi a dull affair

Chitrakoot News: मनरेगा मजदूरों की एक करोड़ रुपये मजदूरी बकाया, होली फीकी

Mon, 02 Mar 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 02 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers owe Rs 1 crore in wages, Holi a dull affair
चित्रकूट। जिले में मनरेगा मजदूरों की एक करोड़ रुपये मजदूरी का भुगतान कई महीनों से रुका है। होली पर्व नजदीक होने के कारण मजदूर परेशान हैं और उनकी होली फीकी रहने की आशंका है।
विज्ञापन




जिले में करीब एक लाख मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। उन्हें 125 दिन काम की गारंटी है, पर केवल 100 दिन ही काम मिलता था। मजदूर अपनी बकाया मजदूरी के लिए ग्राम प्रधानों के चक्कर लगा रहे हैं। प्रधान उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज रहे हैं।
विज्ञापन

मजदूरों के परिजनों में भी निराशा है। रमेश, कल्लू और महेश यादव जैसे मजदूरों ने 50 से 90 दिन काम किया है। वे मजदूरी के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, पर भुगतान नहीं मिल रहा। मजदूरी ही उनकी जीविका का एकमात्र साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन






श्रम उपायुक्त डीएन पांडेय ने बताया कि मजदूरों की मजदूरी के कागजात भेजे गए हैं। उन्होंने होली पर्व से पहले भुगतान होने की उम्मीद जताई है। पांडेय ने कहा कि हर साल पर्व से पहले भुगतान हो जाता था। इस बार भुगतान क्यों रुका है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed