फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLA staged a sit-in for compensation to flood victims

Chitrakoot News: बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा के लिए विधायक ने दिया धरना

Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
MLA staged a sit-in for compensation to flood victims
धरने को संबो​धित करते विधायक।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट। सपा के सदर विधायक ने विभिन्न समस्याओं सहित बारिश से गिरे घरों व बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार गांव -गांव शराब की दुकान खोलकर कमाई में लगी हुई है।
विज्ञापन

धरने में सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि अधिक बारिश होने से नदियों व नालों का पानी गांव की बस्तियों में घुस गया है। इससे ग्रामीण जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई के घर गिर गए हैं। उनको मुआवजा नहीं दिया जा रहा। बिजली, पानी की समस्या से आम जनता परेशान हैं। जबकि सरकार जनता की कोई सुनवाई नहीं कर रही है। गांव- गांव शराब की दुकान खोलकर अपनी कमाई में लगी हुई है।
विज्ञापन

कहा कि परिषदीय विद्यालयों में 50 से कम छात्रों वाले स्कूलों को बंद कर दूसरे स्कूलों में समायोजन कर दिया गया है। छात्र तीन से चार किमी दूर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed