फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Millions dip in the galaxy put

लाखों ने लगाई मंदाकिनी में डुबकी

Mon, 14 Nov 2016 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 14 Nov 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
Millions dip in the galaxy put
मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रमुख मंदिरों में भजन कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्य हुए। लाखों श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई और दीपदान किया। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को धार्मिक नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदाकिनी में स्नान करने के बाद दीपदान किया। कामतानाथ भगवान के दर्शन कर कामद्गिरी की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग के प्रमुख स्थान पर दीप जलाकर पूजा पाठ की। उधर, प्रमुख मंदिरों और मठों में भजनकीर्तन हुए। साधु संतों ने कार्तिक माह का महत्व बताया। स्वामी दिव्य जीवन दास ने बताया कि कार्तिक माह में पूजा पाठ करने से अधिक पुण्य मिलता है। दान का अधिक महत्व है। राजापुर, मानिकपुर, शिवरामपुर आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने नदियों तालाब में स्नान करने के बाद पूजा पाठ किया। सुबह से महिलाओं ने स्नान कर पूजा पाठ किया। आमतौर पर पूर्णिमा पर पांच लाख तक की भीड़ होती थी लेकिन इस बार अनुमान के अनुसार दो लाख श्रद्धालु जुटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed