फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mill owner arrested in Chitrakoot, search for others continues

चित्रकूट में मिल मालिक की गिरफतारी, अन्य की तलाश जारी

Wed, 01 Apr 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mill owner arrested in Chitrakoot, search for others continues
चित्रकूट। कालाबजारी की शिकायत पर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धपुर गांव स्थित आटा मिल पहुंची जांच टीम पर हमला करने वाले मिल मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी उसके दो सगे भाइयों की तलाश जारी है। इस परिवार की दो महिलाओं को शांतिभंग की धारा में पकड़ा गया है। मौके से बरामद सामग्री व प्रशासनिक टीम पर हमला की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरु की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को सदर एसडीएम एके पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार, सीओ सिटी रजनीश कुमार, डिप्टीआरएमओ संजय श्रीवास्तव व गल्ला मंडी सचिव विपुल कुमार ने सिद्धपुर गांव की बजरंग आटा मिल पर छापेमारी की थी। बुधवार को मंडी सचिव ने बताया कि आरोपियों ने उन पर हमला किया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मिल मालिक जानकी सिंह समेत उसके सगे भाई भीम सिंह व दीपनारायण के खिलाफ धारा 186, 323, 504, 506, 352, 427, 336 आईपीसी व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। साथ ही गांव की दो महिलाएं संध्या व कुसुम के खिलाफ शंातिभंग की कार्रवाई की गई है। मुख्य आरेापी जानकी सिंह को पुलिस ने पकडा है। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मौके से पुलिस ने 42 बोरी गेहूं, 80 बोरी आटा, 4 बोरा सरसों, व 22 बोरी चावल बरामद बताया है। उधर इस मामले में मिल मालिक ने बताया कि प्रशासन की जांच टीम पर हमला नहीं किया गया है। जांच टीम में शािमल कुछ लोगों ने उन्हें जबरन गलत साबित करने का प्रयास किया जिसे सुनकर उसके भाई ने आपत्ति की थी। उन पर लगे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर की छापेमारी
मऊ । ग्रामीणों की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कोटेदार के यहां छापेमारी की। थाना क्षेत्र के गांव सुरौंधा में कोटेदार की मनमानी को लेकर की गई शिकायत पर सेक्टर नौ के मजिस्ट्रेट निखिल सिंह, सोमवीर सिंह के साथ मऊ उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को राशन वितरण की अनियमितता पर कोटेदार को चेतावनी दी गई। तत्काल खाद्यान्न वितरण चालू कराया गया। इसी तरह धवाड़ा तथा अन्य गांवों में भी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों को हो रही परेशानी के निस्तारण को कदम उठाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed