फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Merchant upset due to arbitrariness of bank and electricity department

Chitrakoot News: बैंक व बिजली विभाग की मनमानी से व्यापारी परेशान

Sat, 27 May 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 27 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Merchant upset due to arbitrariness of bank and electricity department
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। व्यापारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने और बैंक के अधिकारियों की ओर से व्यापारियों के ऋण स्वीकृत न करने की बात की। इस पर सीडीओ ने दोनों विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। व्यापारियों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल व जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी ने बताया कि कई व्यापारियों के बैंक ऋण स्वीकृत होने के बाद भी खाते में धनराशि नहीं आई है। इसे लेकर कई व्यापारी आए दिन बैंक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता व महामंत्री अंकित पहारिया ने आरोप लगाया कि शहर में बिजली की आवाजाही के दौरान अधिकारियों से फोन पर जानकारी नहीं मिली। ज्यादातर अधिकारियों के फोन स्विच आफ रहे। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है। अनावश्यक बिल भेजकर आम उपभोक्ता को परेशान करता है।
विज्ञापन

सीडीओ अमृतपाल कौर ने दोनों विभाग के अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान त्वरित करायें। बिजली विभाग के एसई बृजेश कुमार ने बताया कि आंधी बारिश के चलते कई बार शहर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके अलावा गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से कुछ ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इनको सही कराया जा रहा है। बैठक में जिला स्तरीय व व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed