फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mercenaries

व्यापारियों की सुरक्षा में हो रही हीलाहवाली

Fri, 19 May 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 19 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mercenaries
नगर मजिस्ट्रेट को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देते व्यापारी नेता।
चित्रकूट। मथुरा में सराफा व्यापारी की हत्या व लूट मामले को लेकर जिले के व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को सुबह दुकानें बंद कर सराफा दुकानदारों ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए हत्याकांड के आरोपियों को जेल भेजने और सराफा व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


      शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचे सराफा व्यापारियों ने दुकान खोलने के पहले शंकर बाजार में बैठक की। तय कार्यक्रम के अनुसार व्यापारियों ने दुकान बंद कर जुलूस निकाला। एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू अग्रवाल व महामंत्री अतुल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा में पुलिस अधिकारी हीला हवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे आए दिन व्यापारियों की दुकानें लूटी जा रही हैं। मंत्री हीरालाल सोनी ने कहा कि मथुरा में लूटपाट करने वाले अपराधियों को पकड़ा नहीं गया तो सराफा व्यवसाय बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शानू गुप्ता ने सराफा व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन के पदाधिकारी संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


       प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नरेंद्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामविशाल सोनी, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल सोनी, मंत्री सुरेंद्र सोनी, प्रचार मंत्री शक्ति प्रकाश सोनी जागेश्वर सोनी, शंकर लाल सोनी, श्रीराम सोनी रमेश चंद्र, राहुल गुप्ता व धर्मचंद्र गुप्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद सभी व्यापारियों ने दुकानें खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed