फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Medicines worth 33 thousand missing

33 हजार कीमत की दवाएं गायब

Sat, 26 Mar 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Medicines worth 33 thousand missing
चित्रकूट। नमन मेडिकल एजेंसी की प्रोपराइटर व चित्रकूट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की महासचिव दीपिका गुप्ता ने औषधि निरीक्षक पर दवाओं को गायब करने का आरोप लगाया है। दीपिका का कहना है कि उनकी 33 हजार रुपये की दवाएं गायब हैं। जिलाधिकारी से दवाओं का पता लगवाने के साथ ही औषधि निरीक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दीपिका ने बताया कि उनकी एडीएम कालोनी स्थित मेडिकल एजेंसी पर औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने 27 जनवरी 2021 को छापा मारा था और दवाओं को अवैध बताते हुए एक लाख 75 हजार रुपये की दवाएं सैंपल के नाम पर साथ ले गए थे। दो दिन बाद दवाओं को कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन

बताया कि इस संबंध में उन्होंने औषधि निरीक्षक से कई बार उचित कार्रवाई की बात कही। आरोप लगाया कि औषधि निरीक्षक ने उनसे सुविधा शुल्क की मांग की। लगभग एक साल बाद उच्च न्यायालय ने दवाओं की गणना कर दवाएं सुपुर्द करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को मंडल स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में इनकी गिनती कराई गई। दीपिका का आरोप है कि कागजों में दर्ज बैच नंबर, एक्सपायरी दर्ज लगभग 33 हजार रुपये की दवाएं गायब मिली हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की दवाओं का पता लगवाया जाए और आरोपी औषधि निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि आरोप गलत हैं। मामला अभी भी अदालत में है। दवा रिलीज का आदेश हुआ है। छापेमारी के दौरान उन्हें आठ गत्ता दवा मिली थी और अदालत के आदेश पर पूरे आठ गत्ते दवा रिलीज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed