फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Maximum 27 ward members of BJP won

Chitrakoot News: सबसे ज्यादा भाजपा के 27 वार्ड सदस्य जीते

Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Maximum 27 ward members of BJP won
चित्रकूट। नगर निकाय चुनाव में जिले की चार सीटों में 66 वार्ड सदस्यों पदों में भी अन्य दलों के अपेक्षा भाजपा के सर्वाधिक 27 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। अध्यक्ष पद की चार सीट में तीन में भाजपा विजयी हुई है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका में भाजपा को इस बार शानदार सफलता हासिल हुई है। अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के साथ ही यहां कुल 25 में 14 वार्डों में भाजपा के वार्ड सदस्य जीते हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी अरूण कुमार, कांहा केशरवानी ,अनुज निगम ,विनीत कुमार पयासी , विनय कुमार त्रिपाठी , शुभम केशरवानी, सुनीता केशरवानी , शकुंतला गुप्ता ,सुखरनिया देवी, नीलम बृजेन्द्र शुक्ला, हेमलता, शैलेन्द्र सोनी, सुख देवी , पवन कुमार बद्री ने जीत हासिल की है। इसी प्रकार तुलसी जन्मस्थली राजापुर नगर पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के साथ कुल 15 में अपने छह वार्ड सदस्य जितवाए हैं। जिसमें वार्ड तीन में नथुनिया सोनकर, सात में राममिलन, आठ में रामनारायण उर्फ दयालू, 11 में तरुण गर्ग, 12 रमन मोदनवाल व 15 में शंकर दयाल जायसवाल जीते हैं। हालांकि मऊ नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमित द्विवेदी ने तो जीत दर्ज की है, लेकिन यहां वार्ड सदस्य प्रत्याशियों में से कुल 14 में भाजपा को तीन सफलता ही मिली है। जिसमें वार्ड दो में अरविन्द कुमार, वार्ड सात में रेखा शुक्ला और वार्ड 11 में इदरतुन्न निषा शामिल हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित मानिकपुर सीट में जहां भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी के हाथों मात खा गईं। वहीं नगर के 12 वार्ड में से भाजपा प्रत्याशियों ने चार में जीत हासिल की है। जिनमें वार्ड दो से भाजपा नेता जितेन्द्र मोहन शुक्ला की पत्नी किरन शुक्ला, वार्ड सात से मयंक सिंह राजपूत, आठ से विकास सोनकर, 10 से महेश केसरवानी को जीत हासिल की है।
विज्ञापन



सपा के जीते 11 सभासद
समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव में जहां अध्यक्ष पद में चारों सीटे हारकर खाता भी नहीं खोल सकी। जहां चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जागेश्वर यादव विजेता प्रत्याशी के निकटतम प्रतिद्वंदी रहते हुए दूसरे स्थान पर रहे। वहीं चार वार्डों में सपा प्रत्याशी वार्ड सदस्य का चुनाव जीते हैं। जिनमें ओंकार प्रसाद ने पंडित दीनदयाल नगर, संदीप ने राघवपुरी, राजकुमार साहू ने कांशीराम नगर, मोहम्मद लतीफ ने भरतपुरी ने जीत हासिल की है। इसी प्रकार मानिकपुर में अध्यक्ष पद में सपा की प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यहां के 12 वार्डों में से तीन में सपा प्रत्याशी वार्ड सदस्य पद का चुनाव जीतने में सफल रहे। जिसमें वार्ड दो से पंकज जायसवाल, वार्ड चार से विजेता यादव व वार्ड 11 गुलाम मुस्तफा को जीत हासिल हुई है। इसी प्रकार राजापुर में भी सपा प्रत्याशी मुख्य मुकाबले से बाहर रहे। यहां सभासद के रूप में भी केवल एक प्रत्याशी वार्ड एक से जितेन्द्र सोनकर को ही जीत हासिल हुई है। नवसृजित मऊ नगर पंचायत में भी सपा प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में न रहते हुए तीसरे स्थान पर खीसक गए। यहां के 14 वार्डों में तीन सीटें सपा को हासिल हुई हैं। जिसमें वार्ड चार सरदार पटेल नगर से अखिलेश कुमार, वार्ड आठ संकट मोचन नगर से शुभम कुमार, वार्ड 13 दीनदयाल नगर से आनन्द कुमार शुक्ल को जीत हासिल हुई है।


.आठ वार्डों पर बसपा प्रत्याशियों को मिली जीत
बहुजन समाज पार्टी जहां अध्यक्ष पद में जिले की किसी भी सीट में मुख्य संघर्ष में नहीं रही। वहीं राजापुर व मानिकपुर में बसपा प्रत्याशी तीसरे, चित्रकूट धाम कर्वी में चौथे, मऊ में पांचवे स्थान पर रही। जिले की चार सीटों में बसपा के कुल आठ वार्ड सदस्य चुनाव जीते हैं। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका में बसपा के तीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों को सफलता मिली। जिसमें राजकमल वर्मा ने तुलसी नगर, नीतू सिंह ने एसडीएम कालोनी, बल्लूराम ने जानकीपुर में जीत हासिल की है। तुलसी जन्मस्थली राजापुर में सभासद पद के दो प्रत्याशियों को सफलता मिली है। जिसमें वार्ड दो से उर्मिला देवी और वार्ड चार से मोनू सोनकर को जीत हासिल हुई है। मानिकपुर नगर पंचायत में भी बसपा के दो वार्ड सदस्य प्रत्याशी ही जीते हैं। जिनमें वार्ड एक से लवलेश सोनकर और वार्ड नौ से वीरेन्द्र रैकवार को जीत हासिल हुई है। इसी प्रकार नव सृजित मऊ नगर पंचायत में बसपा को मात्र एक वार्ड में सफलता मिली है। यहां आंबेडकर नगर वार्ड से संगीता देवी चुनाव जीती हैं।

दूसरे नंबर पर जीते निर्दलीय वार्ड सदस्य
नगर निकाय चुनाव में जहां मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी ने कब्जा जमाया है। वहीं चित्रकूट धाम कर्वी, राजापुर, मानिकपुर और मऊ में भी निर्दलीय प्रत्याशियों ने दबदबा बनाया है। सभासद पद में नव सृजित नगर पंचायत मऊ में सर्वाधिक सात निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। जिसमें वार्ड जीन शिवनगर से संदीप कुमार, वार्ड पांच यमुना नगर से आशमा, वार्ड छह आदर्श नगर से गंगा सागर मिश्र, वार्ड सात सियाराम नगर से सरोज देवी, वार्ड 10 लोकमान्य तिलक नगर से दिनेश कुमार सिंह, वार्ड 12 अटल नगर से वीरेन्द्र कुमार, वार्ड 14 एकलव्य नगर से अनिल कुमार ने जीत हासिल की है। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका में चार निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली है। जिसमें पत्रकार शंकर प्रसाद यादव ने शास्त्री नगर, रानी ने मणिकुंज, राजेश कुमार ने ट्रांसपोर्ट नगर और पूजा ने सीतापुर से जीत हासिल की है। तुलसी जन्म स्थली राजापुर के 15 वार्डों में से छह निर्दलीय प्रत्याशी सभासद चुने गए। जिसमें वार्ड पांच में गजराज, छह में उदल वर्मा, नौ में सीता देवी, 10 में ज्ञानमती, 13 में राजेश तिवारी, 14 में संजय देवी ने जीत हासिल की है। इसी प्रकार मानिकपुर के 12 वार्डों में से तीन में निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है। जिसमें वार्ड पांच में नथिया देवी, छह में सुशीला और 12 में शुरूर हसन को जीत हासिल हुई है।


कांग्रेस का नहीं खुला खाता
नगर निकाय चुनाव में सबसे बुरी स्थिति कांग्रेस पार्टी की रही। चारों सीटों पर न तो कांंग्रेस प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में आ पाए और न ही अपनी जमानत बचा पाए। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका, राजापुर, मानिकपुर और मऊ के कुछ 66 वार्डों में भी कांग्रेस अपना एक भी वार्ड सदस्य नहीं जीता सकी। इस प्रकार इस पार्टी का जिले में नगर निकाय चुनाव में खाता नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed