फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mauni Amavasya: Preparations to deal with the flood of faith

मौनी अमावस्या: आस्था के सैलाब से निपटने की तैयारी

Sat, 17 Jan 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya: Preparations to deal with the flood of faith
28 सीकेटीपी-19- परिचय- मौनी अमावस्या की तैयारी को लेकर सुरक्षा का जायजा लेती पुलिस । संवाद - फोटो : chineni news
चित्रकूट। 18 जनवरी को पड़ने वाली मौनी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में उमड़ने की उम्मीद है। इस महत्वपूर्ण अवसर को देखते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्य सरकारें पुख्ता तैयारियां कर रही हैं। दोनों राज्यों के जिलाधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सतना के जिलाधिकारी डॉ. सतीश कमार एस ने प्रमोदवन स्थित डाक बंगला में आयोजित बैठक में कहा कि प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के कारण चित्रकूट तीर्थ स्थान में भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसे देखते हुए उन्होंने यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम मझगवा को स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर धर्मनगरी में यात्री सुविधा केंद्र स्थापित करने, तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और मेला क्षेत्र में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, धर्मनगरी में खोया-पाया केंद्र स्थापित करने, अलाव जलाने की व्यवस्था करने और चित्रकूट-सतना मुख्य मार्ग पर यातायात को कोठी रोड की ओर डायवर्ट करने की योजना बनाई गई है। गुप्त गोदावरी के पास क्रेन की उपलब्धता के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----------
पंद्रह सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र
उत्तर प्रदेश की ओर से मेला क्षेत्र को 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पेयजल के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति के साथ-साथ टैंकरों की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने स्वयं मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने निर्धारित क्षेत्र में ही रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

मेला के लिए चलेंगी दो ट्रेनें

चित्रकूट। मेला की व्यवस्था के लिए 280 रोडवेज बसें चल रही है। यह बसें प्रयागाराज जाने के साथ ही विभिन्न रूटों पर चल रही है। इसी के साथ ही मौनी अमावस्या में रेलवे विभाग की तरफ से दो मेला एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों को स्टॉपेज छोटे स्टेशनों में किया जाएगा।

28 सीकेटीपी-19- परिचय- मौनी अमावस्या की तैयारी को लेकर सुरक्षा का जायजा लेती पुलिस । संवाद

28 सीकेटीपी-19- परिचय- मौनी अमावस्या की तैयारी को लेकर सुरक्षा का जायजा लेती पुलिस । संवाद- फोटो : chineni news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed