फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Markets open after lockdown

लॉकडाउन के बाद खुले बाजार, हर तरफ रौनक

Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Markets open after lockdown
फोटो- 3- बुधवार को शहर में दुकान खुलने के बाद मोबाइल की दुकानों में मौजूद ग्राहकों ने लॉकडाउन में म? - फोटो : CHITRAKUTT
फोटो नंबर- 3, 4 व 5
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद खुले बाजार, हर तरफ रौनक
दुकानदारों में खुशी का माहौल, पहला दिन तैयारियों में बीता
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिलेे में लॉकडाउन 4 के तीसरे दिन से बंदिशों के तहत दुकानें खुलने पर पूरे बाजार में रौनक रही। पहले दिन बाजार खुलने पर ग्राहकों की खास चहल पहल नहीं रही लेकिन दुकानदारों में खुशी दिखाई दी। नियमानुसार दुकान न खुलने पर एसडीएम व कोतवाली पुलिस ने बाजार में दुकानदारों को समझाया। अधिकांश दुकानदारों का पहला दिन तैयारियों में बीत गया।
22 मार्च के बाद से लगातार जिले के व्यापारी परेशान हैं। 25 मार्च से पहले लॉकडाउन से लेकर लगातार 56 दिन तक हर व्यापारी दुकान संचालन को परेशान था। आखिरकार लॉकडाउन 4 में व्यापारियों की मांग मानी गई लेकिन कई शर्तों के साथ इसे मंजूरी दी गई। बुधवार को मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, हार्डवेयर, रेस्टोरेंट, सैलून समेत कई दुकानें खुलीं। इनमें ज्यादातर दुकानदार तो साफ सफाई करने में ही पूरा दिन व्यस्त रहे। शाम को पांच बजे जिला प्रशासन ने माइक से एनाउंस कर दुकानें बंद करा दी। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम एके पांडेय, सीओ रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह ने जाकर उन्हें समझाकर दुकान बंद कराई। लॉकडाउन का पालन करते हुए निर्धारित दिन पर ही दुकान खोलने को कहा। आज बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। अब शुक्रवार को कपड़ा, जूता, चप्पल, चश्मा, स्टेशनरी, फर्नीचर, बैग, सर्राफा, ज्वैलरी, जनरल स्टोर, प्रिटिंग प्रेस व ड्राई क्लीनर्स की दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed