फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Many trains including Danapur and Mumbai LTT arrived late for hours, passengers were upset.

Chitrakoot News: दानापुर, मुंबई एलटीटी समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची, यात्री परेशान

Sat, 21 Mar 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Many trains including Danapur and Mumbai LTT arrived late for hours, passengers were upset.
चित्रकूट। रेलवे की पटरियों की मरम्मत व खराब मौसम की वजह से शनिवार को दानापुर स्पेशल, मुंबई एलटीटी, पुणे स्पेशल सहित कई ट्रेनें घंटों लेट से पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। कुछ ट्रेनें तो ऐसी जगह खड़ी रहीं, जहां खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। मानिकपुर जंक्शन में दानापुर स्पेशल दो घंटा 50 मिनट देरी से पहुंची। इसी प्रकार डॉ आंबेडकर नगर स्पेशल पांच घंटा 25 मिनट, मुंबई एलटीटी स्पेशल सात घंटा 35 मिनट, काशी तमिल संगमम एक्सप्रेस दो घंटा 20 मिनट, पुणे स्पेशल चार घंटा 47 मिनट, कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, हुब्बली स्पेशल फायर होली स्पेशल दो घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। इस दौरान ट्रेनों के यात्रियों ने कई प्रकार की समस्याओं का सामना किया। कुछ ट्रेनें तो ऐसे स्थान पर खड़ी हुई कि यात्रियों के लिए पेयजल, चाय नाश्ता तक के कोई इंतजाम नहीं थे। इसी प्रकार चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में सूबेदार गंज स्पेशल छह घंटा 50 मिनट, महाकौशल एक घंटा 40 मिनट विलंब से पहुंची। सबसे अधिक परेशानियां सूबेदार गंज स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को हुईं। मानिकपुर के अधीक्षक शिवेश मालवीय ने बताया कि मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनें अक्सर लेट हो जाती है। कहीं न कहीं पटरियों की मरम्मत का भी काम चलता रहता है और लंबा रास्ता होने के कारण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed