{"_id":"5c8d3b85bdec2213e272eb0e","slug":"mandakini-will-clean-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाएंगे कंप्यूटर बाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाएंगे कंप्यूटर बाबा
Sat, 16 Mar 2019 11:38 PM IST
akhilesh अखिलेश यादव
मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाएंगे कंप्यूटर बाबा
मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाएंगे कंप्यूटर बाबा
Published by: akhilesh अखिलेश यादव
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
pooja
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मप्र क्षेत्र के नर्मदा, शिक्षा, मंदाकिनी नदी संरक्षण न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने शनिवार मंदाकिनी नदी की पूजा कर नदी की सफाई करने का संकल्प लिया। कहा बहुत जल्द उनकी अगुवाई में नदी की सफाई की जाएगी।
जानकीकुंड के पास हुए कार्यक्रम में में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदाकिनी नदी की सफाई की। कंप्यूटर बाबा ने साधु संतों के बीच संकल्प लिया कि मंदाकिनी नदी को स्वच्छ बनाया जाएगा। यह पुनीत कार्य सभी के सहयोग से होगा। लोकसभा चुनाव के बाद मंदाकिनी नदी की सफाई की जाएगी। इस मौके पर बाबा महंत मदनदास, महंत रामजीदास, महंत राजकुमार, महंत दिव्यजीवन दास, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
भाजपा धर्म विरोधी व संत विरोधी पार्टी : कंप्यूटरबाबा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कंप्यूटर बाबा ने धर्मनगरी के जानकीकुंड में हुई प्रेसवर्ता के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि राम मंदिर बनाने के नाम पर लगातार गुमराह कर रही है। भारतीय जनता पार्टी धर्मविरोधी व संत विरोधी पार्टी है। ऐसे लोगों के खिलाफ वोट नहीं करना चाहिए जो झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। सत्ता में आने के बाद जनता से किए गए वादे भूल गई। बाबा ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटी, गरीबों के खाते में 15 लाख नहीं पहुंचे। गंगा की सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि नदियों में सर्वाधिक अवैध उत्खनन का काम नर्मदा में हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनते ही अवैघ उत्खनन पर रोक लगा दी गई। अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सरकार करेगी। कं प्यूटर बाबा ने कहा कि उनको भाजपा सरकार में मंत्री बनाया गया था। जब उन्होंने नर्वदा में खनन का कार्य करने से रोका तो सरकार के लोग मना करने लगे ऐसे में उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया। कहा कि भाजपा सिर्फ गुमराह कर वोट लेने वाली पार्टी है। जनता इन्हें पहचान चुकी है। विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा के चुनाव में सबक सिखाएंगी। इस मौके पर बाबा महंत मदनदास, महंत रामजीदास, महंत राजकुमार, महंत दिव्यजीवन दास, विधायक नीलांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन
चित्रकूट। स्थानीय कई भाजपा नेताओं ने शनिवार को कंप्यूटर बाबा की यात्रा के दौरान चुनाव आचारसंहिता का उल्लघंन करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत सतना में चुनाव आयोग कार्यालय में करने की बात कही है। ब्यूरो