फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini swelled, Ramghat submerged

Chitrakoot News: मंदाकिनी उफनाई, रामघाट डूबा

Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Mandakini swelled, Ramghat submerged
चित्रकूट। जिले और मध्य प्रदेश की पहाड़ियों में मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी नदी उफना गई। इससे रामघाट रामघाट की कई दुकानों और छोटे मंदिरों में पानी घुस गया। दुकानदारों का सामान बर्बाद हो गया। नदी मेें बाढ़ आने पर यूपी-एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल आनन-फानन में नदी के तट पर तैनात हो गए। माइक के माध्यम से नदी के तट पर रहने वालों को सतर्क किया किया। मलमास के कारण कई श्रद्धालु रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मेें जलाभिषेक करने आए थे। उनको रामघाट की तरफ जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को तड़के मंदाकिनी नदी का अचानक पानी बढ़ने लगा। देखते ही देखते नदी के पानी का बहाव तेज हो गया। धर्मनगरी के अनुसइया आश्रम, आरोग्यधाम, जानकीकुंड और रामघाट की सीढि़यों तक पानी चढ़ आया। एक घंटे में ही पानी खतरे के निशान को छूने लगा। इससे रामघाट की दुकानों और छोटे मंदिरों के अंदर पानी भर गया। दुुकान में रखी सामग्री बर्बाद हो गई। यूपी-एमपी के पुलिस अधिकारी व जवान नदी के तट पर पहुंच गए। आसपास रहने वालोंं को माइक के माध्यम से सतर्क किया। इस मौके पर सीतापुर चौकी इंचार्ज जनार्दन सिंह सहित मध्यप्रदेश के नया गांव थाना के अभिषेक पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed