फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini covered in a sheet of algae, polluted water

Chitrakoot News: शैवाल की चादर से ढकी मंदाकिनी,पानी प्रदूषित

Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 07 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mandakini covered in a sheet of algae, polluted water
फोटो 06 सीकेटीपी-20- एमपी पुल के नीचे मंदाकिनी की धारा में फैली शैवाल। संवाद
चित्रकूट। पवित्र मंदाकिनी नदी इन दिनों पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। एमपी-यूपी सीमा पुल से रामघाट और बालाघाट तक नदी के एक बड़े हिस्से में शैवाल की मोटी परत बिछ गई है। इससे नदी के पानी की गुणवत्ता गिर रही है। जबकि नदी की सफाई पर हर साल करीब 10 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल 25 मई को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वयं नदी में उतरकर एक सफाई अभियान चलाया था और भविष्य में भी सफाई जारी रखने का आश्वासन दिया था। उनके जाने के बाद से, नदी की सफाई की जिम्मेदारी केवल समाजसेवियों पर ही आ गई है, जबकि अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के एक्सईएन फरहत हुसैन ने बताते हैं कि एमपी ब्रिज के आसपास शैवाल की मोटी परत जल प्रवाह को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। इससे जल भी प्रदूषित हो रहा है। पानी के अंदर मछलियां भी इसमें फंस कर मर जाती हैं। लोग इसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन एसके प्रसाद ने बताया कि मंदाकिनी नदी में सफाई संबंधी मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed