फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Mandakini 4.5 meters above danger mark; Ramghat submerged again.

Chitrakoot News: मंदाकिनी खतरे के निशान से 4.5 मीटर ऊपर, फिर डूबा रामघाट

Wed, 02 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 02 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mandakini 4.5 meters above danger mark; Ramghat submerged again.
फोटो 01 सीकेटीपी-19- रामघाट से कामतानाथ, जानकीकुंड जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद - फोटो : 1
चित्रकूट। मध्य प्रदेश व पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद मंदाकिनी नदी ने एक बार फिर विकराल रूप दिखाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 126.50 मीटर को पार कर करीब साढ़े चार मीटर ऊपर पहुंच गया। इससे रामघाट क्षेत्र फिर पानी में डूब गया। घाट किनारे बनीं दुकानें, मकान, आश्रम और होटल जलमग्न हो गए। रामघाट से कामतानाथ, आरोग्यधाम और जानकीकुंड जाने वाली सड़कों पर भी पानी भर गया, वहां नावें चलानी पड़ीं।
मंगलवार भोर चार बजे तक जलस्तर 126.40 मीटर था, जो खतरे के निशान से महज 10 सेंटीमीटर नीचे था। इसके बाद मध्यप्रदेश व चित्रकूट क्षेत्र में रातभर हुई तेज बारिश से जलस्तर तेजी से बढ़ा और कुछ ही घंटों में हालात बिगड़ गए। रामघाट में बाढ़ का पानी दोबारा भरने से दुकानों फिर डूब गईं। जिससे दुकानदारों की मुश्किलें फिर बढ़ गईं।
विज्ञापन

एक दिन पहले की गई साफ-सफाई भी पानी में बह गई। घरों और दुकानों में पानी भरने के बाद लोग ऊपरी मंजिलों पर चले गए। होटलों व आश्रमों में ठहरे लोगों को भी परेशानी हुई। सड़कें डूबने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भरत मंदिर में 15 लोग फंसे, मदद का इंतजार
रामघाट स्थित भरत मंदिर में पुजारी समेत करीब 15 लोग पानी के बीच फंसे हैं। पुजारी श्यामजी पांडेय ने बताया कि मंदिर के सभी कमरे डूब गए हैं और राशन भी खराब हो गया है। अब तक मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा है।

वहीं डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि तेज बारिश के कारण मंदाकिनी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। लोगों को बाहर निकलने के लिए लाउडस्पीकर से अनाउंस किया गया था। काफी लोगों को रैन बसेरों में रुकने व खाने-पीने के इंतजाम किए गए हैं। अगर किसी भी मंदिर में कोई पुजारी व अन्य लोग रुके हैं तो उनको भी निकाला जाएगा।

फोटो 01 सीकेटीपी-19- रामघाट से कामतानाथ, जानकीकुंड जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी-19- रामघाट से कामतानाथ, जानकीकुंड जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद- फोटो : 1

फोटो 01 सीकेटीपी-19- रामघाट से कामतानाथ, जानकीकुंड जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी-19- रामघाट से कामतानाथ, जानकीकुंड जाने वाले मार्ग पर भरा पानी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed