फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Man duped of sending objectionable messages gets Rs 11.50 lakh back

Chitrakoot News: आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाकर ठगे 11.50 लाख मिले वापस

Sat, 17 Jan 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 17 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Man duped of sending objectionable messages gets Rs 11.50 lakh back
12 सीकेटीपी-26- परिचय- साइबर ठगी के ​शिकार सेवानिवृत आरसेटी के निदेशक को सांकेतिक रा​शि लौटाते
चित्रकूट। बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने व आम जनमानस को इससे राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को कामयाबी मिली है। साइबर थाना टीम ने सेवानिवृत्त ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) निदेशक से दिल्ली पुलिस व सीबीआई जांच का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने के मामले में 11.50 लाख रुपये उनके खाते में वापस कराए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय के भैरो पागा मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त आरसेटी निदेशक आरएस वर्मा ने साइबर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 20 नवंबर 2023 को उनके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज के नाम से कॉल आई। जिसने सिम से विभिन्न महिलाओं को आपत्तिजनक मैसेज करने का आरोप लगाया तथा दिल्ली पुलिस व सीबीआई जांच का डर दिखाते हुए उनके साथ धोखाधड़ी कर ली ।
विज्ञापन

जिस पर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस मामले की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित भी की थी। सेवानिवृत निदेशक के मामले की जांच कर ठगी के रुपये साइबर पीड़ित को वापस दिलाने के लिए एसपी ने स्पेशल टीम को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना रीता सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। जिस पर पता चला कि कुल 11,50,432 रुपये संदिग्ध खाते में होल्ड कराए गए हैं। इसके बाद न्यायालय से आदेश के आधार पर साइबर पीड़ित के 11.50 लाख रुपये उनके खाते में वापस कराए गए। ठगी के रुपये वापस मिलने पर सेवानिवृत्त आरसेटी निदेशक ने साइबर थाना टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed