{"_id":"73c429f470a3db7f8df27b4802fd8eeb","slug":"man-died-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
बेड़ी पुलिया के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में इलाहाबाद निवासी हिमांशु (27) पुत्र पप्पू जायसवाल, उसकी पत्नी प्रीति (25) और दूसरी बाइक पर सवार सुनील निषाद (26) पुत्र राजू निवासी रानीपुर भट्ट घायल हो गए। हिमांशु और सुनील को गंभीर अवस्था में इलाहाबाद रेफर किया गया है।
उधर, कोठिलिहाई मोड़ के पास कर्वी से राजापुर जा रही एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में पलट गई। इसमें लवकुश द्विवेदी (26) की मौत हो गई। इसके अलावा राहुल, प्रियंका, माया, राममिलन निषाद, छोटकी आदि घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन