फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mahila, prame aur bacche ne jaan di

महिला ने दुधमुंहे बच्चे व प्रेमी के साथ की खुदकुशी

Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
mahila, prame aur bacche ne jaan di
चित्रकूट/भरतकूप। जिले की सीमा से सटे बरौंधा मप्र थाना क्षेत्र के झरी जंगल के एक पेड़ पर एक मासूम बालक समेत तीन के शव लटके मिले। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगभग दो घंटे तक शिनाख्त न होने पर बरौंधा थाने की पुलिस टीम ने यूपी एमपी के कई थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त की कोशिश की। बाद में पता चला कि महिला साडा गांव की कुसुमकली (26) है जो अपने ही गांव के युवक सुनील कुमार के साथ प्रेम प्रसंग में मासूम पांच वर्ष के अपने बच्चे को लेकर भाग गई थी। इन्हीं तीनों के शव मिले हैं। पुलिस के अनुसार महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले बच्चे को फांसी लगाई इसके बाद दोनों ने भी खुदकुशी की है।
विज्ञापन

बरौंधा थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि होली के दिन साडा भवानीपुर गांव निवासी कुसुमकली अपने पांच साल के बच्चे आशीष के साथ गांव के ही अपने प्रेमी सुनील कुमार के साथ भाग गई थी। इन दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के दो और बच्चे हैं। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को होने पर महिला अपने प्रेमी के साथ योजना बनाकर घर से भागे थे। जिनकी तलाश की जारही थी। शुक्रवार की देर शाम को तीन शव पेड़ से लटके होने की जानकारी पर जांच पड़ताल की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी देकर शिनाख्त करा ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed