{"_id":"5f9da71d8ebc3e9bdf4624f6","slug":"maharishi-valmiki-s-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-in-the-district-chitrakutt-news-knp591695547","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः जिले में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः जिले में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामघाट पर आयोजित अखंड रामायण पाठ के आयोजन में शामिल मत्यगजेंद्रनाथ स्?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में शनिवार को परंपरागत तरीके से वाल्मीकि जयंती मनाई गई। प्राचीन वाल्मीकि आश्रम लालापुर सहित धर्मनगरी के मठ मंदिरों व वाल्मीकि समाज के लोगों ने जयंती मनाई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा की गई।
लालापुर गांव के पास स्थित वाल्मीकि आश्रम में विद्वानों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर आश्रम के महंत भरत दास व बगरेही प्रधान श्लोक शुक्ला मौजूद रहे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू कराए गए अखंड रामायण पाठ का समापन होने पर प्रसाद वितरण किया गया।
आश्रम में दिनभर महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आधारित कार्यक्रम हुए। वहीं शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में वाल्मीकि समाज के लोगों ने जयंती मनाई। इस मौके पर प्रेमलाल वाल्मीकि, श्रवण कुमार, राजेश, झल्लू, मिथुन, कमलेश व रामगुलाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर रामघाट में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अखंड रामायण व कथा का शुभारंभ जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने वाल्मीकि रामायण की विधिवत पूजा कर किया। उन्होंने कथा भी सुनी। महंत शास्त्री व्यास ने माल्यार्पण व रामनामी भेंट की है।
इस अवसर पर उप निदेशक पर्यटन आरके रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्रमोहन मिश्र, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, महंत विपिन बिहारी व पुजारी प्रदीप तिवारी समेत कई साधु संत मौजूद रहे।