{"_id":"6a95bebfe0f2b4ab880b9ebe","slug":"lodges-and-ashrams-began-to-empty-out-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135672-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाली होने लगे लॉज व आश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाली होने लगे लॉज व आश्रम
Mon, 31 Aug 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से लॉज व आश्रम खाली होने लगे हैं। सोमवार को संचालक सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए हैं।
घाट के आसपास के कई लॉज-आश्रम पहले ही बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, कमरों में रखा सामान खराब हो गया था। जलस्तर कम होने पर सफाई कराई गई थी लेकिन दोबारा पानी बढ़ने से परेशानी फिर बढ़ गई। बिजली-पानी की सुविधा प्रभावित होने से ठहरने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है।
लॉज संचालक विनय कुमार व संजय सिंह ने बताया कि पिछली बाढ़ में काफी सामान खराब हो चुका है, बिजली-पानी अभी सामान्य नहीं हुआ है। जलस्तर फिर बढ़ रहा है, इसलिए बचा सामान सुरक्षित जगह ले जा रहे हैं, हालात सामान्य होने पर लौटेंगे। बढ़ते-घटते जलस्तर को देखते हुए कई होटल संचालक पहले ही प्रतिष्ठान बंद कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
-- -
बारिश-बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
चित्रकूट। धर्मनगरी में लगातार बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जनसुरक्षा और समय से राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आयुक्त ने बाढ़ और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी, राजस्व, पुलिस, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगर निकाय, विद्युत, जल निगम और खाद्य एवं रसद विभाग को समन्वय से काम करने को कहा। नदी-नालों के जलस्तर पर नजर रखने और बढ़ोतरी पर ग्रामीणों को समय से सूचना देने के निर्देश दिए।
बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों को सक्रिय रखने, नाव, पेयजल, खाद्यान्न, दवाओं और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं, ओआरएस और क्लोरीन पर्याप्त रखने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)