{"_id":"5b20069b4f1c1bb26e8b7a91","slug":"litter-sparks-hit-half-a-dozen-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े की चिंगारी ने आधा दर्जन घरों में मचाई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े की चिंगारी ने आधा दर्जन घरों में मचाई तबाही

Updated Tue, 12 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
g
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आग बुझाने में एक ग्रामीण झुलसा, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने आधा दर्जन घरों की गृहस्थी को राख कर दिया। चार घरों के परिजनों का तो डेरा ही उजाड़ दिया जबकि दो की आंशिक क्षति हुई। इस अग्निकांड में एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल मिलाकर लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ।
थाना क्षेत्र के डुडौली गांव में मंगलवार की दोपहर विजय विश्वकर्मा के घर के पिछवाड़े सुलग रहे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से घर में आग लगी। कुछ ही देर में आग के विकराल रूप धारण करते ही गांव में हड़कंप मच गया। आग को काबू करने के लिए लोग लगे रहे लेकिन आग क ी लपटों ने पड़ोस के राजेश विश्वकर्मा, तीरथ पांडेय व कामता पांडेय के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन चीखते चिल्लाते रहे। सूचना पर लगभग दो घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तो आग बुझाने के काम में तेजी आई। इसके बावजूद आग ने कल्लू विश्वकर्मा व रामरचित पांडेय के घर को भी अपनी चपेट में लिया। आग बुझाने के दौरान विजय का बड़ा भाई घनश्याम विश्वकर्मा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे राजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी पर तहसीलदार राजकुमार, कानूनगो राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, लेखपाल सुधीर सिंह व प्रधान अखिलेश सिंह ने सभी पीड़ितों को संात्वना दी। नुकसान का जायजा लिया लगभग आठ लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।