{"_id":"6aeb709f7e9f127dd40bdde9","slug":"light-dinner-sets-and-utensils-shine-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-138562-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हल्के डिनर सेट और बर्तनों की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हल्के डिनर सेट और बर्तनों की चमक
Wed, 04 Nov 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04 सीकेटीपी 15 दुकान में बर्तन देखते ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। धनतेरस पर्व नजदीक आते ही शहर में बर्तन बाजार चमक व खनक बिखेरने को तैयार हो गया है।
बाजार में हल्के डिनर सेट और डिजाइनर बर्तनों की चमक ग्राहकों को पसंद आ रही है। इनमें स्टील व पीतल के डिजाइनर बर्तन ग्राहकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। दुकानों में 10 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है।
शहर के शंकर बाजार, मऊ और पहाड़ी मार्ग की दुकानों में बर्तनों की चमक देखते ही बन रही है। दुकानों के बाहर थाल, लोटा, गिलास, कटोरी, कड़ाही, भगौना, डिनर सेट, गैस चूल्हा और कुकर सजाकर रखे गए हैं। ग्राहक बर्तनों को हाथ में लेकर उसकी चमक, वजन और डिजाइन परख रहे हैं।
दुकानदार जितेंद्र गुप्ता, संतोष, अजय आदि ने बताया कि धनतेरस पर्व में पीतल, तांबा व फूल के बर्तन खरीदने की परंपरा है। स्टील के बर्तन 400 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। पीतल 800 से 1200 रुपये किलो, तांबे के बर्तन 1400 से 1800 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार गैस चूल्हा, कुकर की भी मांग अधिक है। धनतेरस के लिए बर्तनों की एडवांस बुकिंग भी हो रही है। ग्राहक राजेश सिंह, सुनील देव ने बताया कि बर्तन खरीदने के लिए धनतेरस पर्व शुभ माना जाता है। इसके लिए सभी घरों से कोई न कोई बर्तन खरीदता है। बाजार की रौनक से साफ है कि इस बार धनतेरस पर बर्तन बाजार में अच्छी खासी चमक रहेगी।
व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ओम केसरवानी का कहना है कि पिछले साल के बर्तनों की अपेक्षा इस बार नए डिजाइन के बर्तन आए हैं। जिससे अच्छे व्यापार की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर सभी दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं। धनतेरस व दिवाली पर करीब एक करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना है।