{"_id":"5eb6c7928ebc3e906d3ce2c5","slug":"lady-harassed-in-chitrakoot-for-not-giving-dowry-chitrakutt-news-knp5592737172","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः दहेज की मांग पूरी न हुई तो पत्नी और सास को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः दहेज की मांग पूरी न हुई तो पत्नी और सास को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेहुंटिया की राधा पुत्री शिवपरसन ने आरोप लगाया कि उसका पति व ससुरालीजन लगातार दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर उनके घर आकर पति व ससुरालीजनों ने उन्हें जमकर पीटा है। इसके बाद विदा न कराने की धमकी दी है।
शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 में सेमरिया जगन्नाथवासी गांव में एक युवक से हुई थी। पहली बार विदा होकर ससुराल गई तो उसी समय से ससुराली लोगों ने दहेज कम देने का ताना कसा था। बताया कि उसके पिता व भाई दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए थे और लॉकडाउन में फंस गए।
एक हफ्ते पहले पति उसे यह कहकर अपने साथ मायके लाया कि अपने मायके वालों से एक लाख रुपये और बाइक दिलाओ। ऐसा न होने पर जान से मारने की धमकी दी और मायके में छोड़कर चला गया। फिर बृहस्पतिवार को पति व ससुरालीजन आए और दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन
मां के इंकार करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। हल्ला सुन पड़ोसियों को आता देख भाग निकले। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।