{"_id":"683f43711a60bf10f0031c14","slug":"laborer-died-due-to-vehicle-collision-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-116543-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Wed, 04 Jun 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बरगढ़। हाईवे पर थाना क्षेत्र के पालिटेक्निक काॅलेज के पास मंगलवार सुबह साइकिल सवार एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास किसी के न होने पर वह लगभग एक घंटे तक सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के कोनिया गांव निवासी नीतेश कुमार ने बताया कि उसके चचेरे बाबा श्यामबली (52) सुबह करीब सात बजे घर से साइकिल से मजदूरी करने के लिए निकले थे। करीब नौ बजे सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क किनारे खंती में गिर गए थे और उनको कोई देख नहीं पाया था। इस कारण उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी शिवआसरे ने बताया कि करीब आठ बजे घटना की सूचना मिली, मौके पर पहुंचे तो मजदूर की मौत हो चुकी थी। पहले मजदूर की शिनाख्त न हो पाने से अज्ञात माना जा रहाथा। उसकी टूटी साइकिल को देखकर कई ग्रामीणों ने पहचान की। इसके बाद शव के पास पहुंचे परिजनों ने उसकी श्यामबली के रुप में उसकी शिनाख्त की। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है। श्यामबली की मौत से पत्नी सावित्री देवी और पांच बेटियां रो-रोकर बेहाल हैं।