फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Know the status of compensation given to the victims of POCSO Act of Scheduled Castes and Tribes

Chitrakoot News: अनुसूचित जाति जनजाति के पॉक्सो एक्ट के पीड़ितों को मिले मुआवजे का जाना हाल

Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Know the status of compensation given to the victims of POCSO Act of Scheduled Castes and Tribes
चित्रकूट। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में मानवाधिकार एवं समावेशी विकास की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति के पॉक्सो एक्ट के पीड़ितों को मुआवजा मिलने की जानकारी ली। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों से बातचीत में कहा कि उनके घर में भी उनका हिस्सा है, लेकिन उन्हें वृद्धाश्रम पहुंचाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सदस्य ने समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर व मेडिकल पर एवं 25 प्रतिशत चार्जशीट पर दिया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जनपद में कितने आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित है जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 24 हजार का लक्ष्य दिया गया है जिसमें लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 22 हजार आयुष्मान कार्ड बना दिया गया है। उन्होंने वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभान्वित कितने व्यक्ति हैं जानकारी लिए और कहां की कोई भी लाभार्थी छूटने न पाए ।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका परिषद कर्वी के संबंध में सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला दिव्यांग अधिकारी कहा कि कोई भी दिव्यांग छूटने न पाए कहा कि सरकार द्वारा जो योजनाएं आती है उसके बारे में भी कैंप लगाकर बताएं । नाबालिग बच्चे कार्य स्थल पर कार्य करते हुए पाए जाते हैं तो ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं ।अगर नहीं होता है तो पुलिस अधीक्षक से बताएं तभी ठेकेदारों का होश ठिकाने होगा। इस मौके पर सीडीओ अमृतपाल कौर, एसपी अरुण कुमार सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed