फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Khajuraho International Film Festival will be dedicated to actor Rajesh Khanna

Chitrakoot News: अभिनेता राजेश खन्ना को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Sun, 17 Nov 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khajuraho International Film Festival will be dedicated to actor Rajesh Khanna
चित्रकूट। 10वां खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना को समर्पित होगा। 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में माया नगरी मुंबई के कई अभिनेता, अभिनेत्री के अलावा विदेशी कलाकार भी शिरकत करेंगे। रोज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बुंदेलखंड युवाओं को भी मंच मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को फिल्म फेस्टिवल के यूपी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जारी हैं। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शुभारंभ करेंगे। संयोजक फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व में मुंबई के फिल्मी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। खजुराहो में मंच आदि बनाया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड के कलाकारों को भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यूपी बुंदेलखंड के सात जिलों से सैकड़ों प्रतिभाएं कला कौशल का जलवा फिल्म फेस्टिवल में दिखाएंगी। तय कार्यक्र्रम में फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, सुनील शेट्टी, ट्विंकल खन्ना, रघुवीर यादव, अनंत महादेवन, महेश मांजरेकर, अनीश बादमेंई, पद्मिनी कोल्हापुरी, भाभी जी घर पर है सीरियल की अंगूरी भाभी, मनोज पावा, सीमा पावा, कलाकार पंकज त्रिपाठी, बमन ईरानी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी तथा नवीन पांडव व सुनील लहरी सहित कई विदेशी कलाकार भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म महोत्सव के गवर्निंग काउंसिल के मनमोहन शेट्टी, रजत बेदी, रमेश सिप्पी, प्रकाश झा एवं चंद्रप्रकाश द्विवेदी विशेष तौर पर रहेंगे। बताया कि खजुराहो परिक्षेत्र में पांच टपरा टॉकीज का निर्माण कराया जा रहा है। इनके नाम राजेश खन्ना अभिनीत फिल्मों के नाम पर होंगे।

कला, साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा एवं सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। विदेश से केरोलिन फ्रांसिस चीनी टर्की, विल्माएलिस अभिनेत्री, अभिनेत्री लौरा यूएस, अर्थशास्ली एंजलिन एड्रोविक, अनुराग आनंद शामिल हो रहे हैं।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed