{"_id":"6320d1f1c324965fac03dbf8","slug":"keeps-doing-job-in-place-of-elder-brother-with-fake-documents-chitrakoot-news-knp7179804115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः फर्जी कागजातों से बड़े भाई की जगह करता रहा नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः फर्जी कागजातों से बड़े भाई की जगह करता रहा नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत बडे़ भाई की जगह छोटे भाई ने फर्जी कागजात तैयार कर पांच साल से ज्यादा समय तक नौकरी की। इसी बीच बडे़ भाई की मौत हो गई पर छोेटे भाई को अब भी पेंशन मिल रही है। अब बड़े भाई की पत्नी व बहू ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
राजापुर तहसील क्षेत्र के हरदौली भाउ का पुरवा निवासी कंचनिया देवी ने बताया कि उसके पति कुटुरुवा लोनिवि में बेलदार के पद पर थे। एक बार उन्हें ड्यूटी के दौरान पैर में चोट लगी तो वह काम पर नहीं जा सके। इसी बीच देवर दुसरुवा ने आधार कार्ड व बैंक में पति की फोटो बदलकर अपनी फोटो लगवाई और विभागीय सांठगांठ से पति की जगह उनके नाम से ही काम करने लगा। इसके बाद पति जब ठीक होने पर काम पर गए तो उससे कहा गया कि तुम्हें काम से हटा दिया गया है। पति की मौत होने के बाद जब घर में पारिवारिक बंटवारा हुआ तो देवर ने अपने नाम की जगह कुटुरूवा लिखा तो सभी चौंक गए। इसके बाद पूरी जानकारी की गई तो सारा मामला सामने आ गया।
कंचनिया देवी ने गांव के सचिव व पंचायत मित्र पर भी कागजात में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पहाड़ी थाने और लोनिवि के अधिकारियों से शिकायत कर जांच कराने की मांग की। लोनिवि के पूर्व अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने जांच के लिए एई वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। इसमें एई कृष्ण स्वरूप व वरिष्ठ सहायक सूर्यकांत सोनी शामिल हैं। एई वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पहाड़ी ब्लाक से सभी कागजात मांगे गए हैं। विभागीय कागजात की भी जांच कराई जा रही है।