फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kanpur youth drowned in Mandakini river and died

Chitrakoot News: मंदाकिनी नदी में डूबे कानपुर के युवक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kanpur youth drowned in Mandakini river and died
चित्रकूट। दोस्तों के साथ होली पर चित्रकूट आए कानपुर के एक श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में डूब गया। चार घंटे बाद गोताखोर व स्थानीय युवकों ने किसी तरह नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

कानपुर के मोतीमहल हरवंश मोहाल निवासी अनिल तिवारी ने बताया कि उसका पुत्र देवेश तिवारी (20) अपने दोस्त दोस्त अशम शर्मा, प्रखर तिवारी व मृगांग तिवारी के साथ शुक्रवार को होली पर चित्रकूट के मंदिरों में दर्शन करने गया था। दोस्त प्रखर व मृगांग ने बताया कि वह सब शाम साढ़े पांच बजे मंदिर में दर्शन करने के पहले आरोग्यधाम के पास मंदाकिनी नदी में स्नान करने पहुंचे। सभी लोग नहा रहे थे जब वह सब बाहर निकले तो देवेश नहीं दिखा। आसपास व नदी में उसे देखा, लेकिन वह नहीं दिखा। उसके कपड़े वहीं किनारे रखे थे। ऐसे में उसके डूबने की आशंका पर आसपास के लोगों से चिल्लाकर मदद मांगी।
विज्ञापन

इसी बीच सूचना पर नयागांव चित्रकूट मप्र थाना प्रभारी डीआर शर्मा मय टीम पहुंचे और कुछ गोताखोरों को नदी में देवेश को ढूंढने के लिए उतारा। अंधेरा होने से इस काम में परेशानी हो रही थी। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ कार्यकर्ता भी पहुंचे उन्होंने भी नदी में उतरकर देवेश को ढूंढना शुरु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग नौ बजे देवेश को नदी से बाहर निकाला फिर जानकीकुंड अस्पताल ले कर पहुुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से सभी दोस्तों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने देवेश के परिजनों को सूचना दी। शनिवार को पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed