फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   kalyanpur jhari road condition bad

कल्याणपुर झरी रोड की हालत खराब

Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
kalyanpur jhari road condition bad
फोटो-1- मानिकपुर के झरी कल्याणपुर का अधूरा बना मार्ग। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। क्षेत्र के उमरी गांव के पास से मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली कल्याणपुर-झरी रोड की हालत खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह मार्ग पूरी तरह से उखड़ गई है। जिसमें छोटे वाहनों को भी निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

उमरी गांव के पास कल्याणपुर झरी रोड 5 किमी लंबा है। यह रोड मानिकपुर तहसील के पास से होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा से मिल जाती है। जिसकी हालत इन दिनों खस्ता है। सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। बडे़ बडे़ गड्ढे हो गए हैं। गिट्टी पूरी तरह से उखड़ गई है। जिससे पैदल निकलना मुश्किल होता है। कई बार वाहन पलटने से लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

उमरी गांव के राजेश कुमार, लवलेश सिंह, कोमल कोल, राजू कोल ने बताया कि कई बार अधिकारियों को रोड बनाने के लिए अवगत कराया गया। आज तक रोड का निर्माण नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पास होते ही सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed