फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Junk found in school, headmistress suspended

Chitrakoot News: स्कूल में मिला कबाड़ प्रधानाध्यापिका निलंबित

Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Junk found in school, headmistress suspended
चित्रकूट। स्कूल के एक कक्ष को कबाड़ खाना बनाकर रखने के मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा छह शिक्षकों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि रामनगर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय रामाकोल का शनिवार को निरीक्षण किया था। जिसमें विद्यालय में नामांकित 32 विद्यार्थियों के सापेक्ष मात्र 10 उपस्थित पाए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इंग्लिश मीडियम विद्यालय होने के बावजूद बच्चों को हिंदी तक पढ़ना नहीं आता है। इसके चलते बच्चे विद्यालय में पढ़ने नहीं आते हैं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए आईं निशुल्क पुस्तकें भी बोरों में रखी पाई गईं। इसके अलावा एक कमरे में सीमेंट और दूसरे कमरे में लकड़िया भरी थीं। प्रधानध्यापिका सुमन सिंह को निलंबित करते हुए मानिकपुर बीआरसी में संबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय करौंदी कलां, प्राथमिक विद्यालय रैपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लालापुर व प्राथमिक विद्यालय आनंदपुर में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न मिलने पर प्रधानाध्यापक पुष्पराज सिंह व सहायक अध्यापिका प्रियंका सिंह चंदेल का मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

कंपोजिट विद्यालय बूढ़ा सेमरवार, प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर, कंपोजिट विद्यालय नांदी के प्रधानाध्यापक इंद्रजीत सिंह, सहायक अध्यापिका गरीमा सिंह, मंगल प्रताप सिंह, सत्यदेव सिंह, अंकित बेलदार की कक्षाओं विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर मई माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। गोकुलपुर में प्रधानाध्यापक मथुरा प्रसाद, सहायक अध्यापिका दिव्या सचान का मई का वेतन और शिक्षा मित्र सुरेश प्रसाद गौतम का मई माह का मानदेय विद्यालय देर से आने से रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed