फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jhansi defeated Jabalpur

Chitrakoot News: झांसी ने जबलपुर को हराया

Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 27 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jhansi defeated Jabalpur
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जबलपुर व झांसी के बीच खेला गया। जिसमें झांसी के आकाशदीप के हरफनमौला खेल से जबलपुर की टीम हार गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जबलपुर ने झांसी की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। झांसी के बल्लेबाजों ने निर्धारित 25 ओवर पर 217 रन बनाए। जिसमें आकाशदीप ने 53 गेंद में 108 रन की नाबाद पारी खेली। संदीप ने 15 गेंद में 23 रन का का योगदान दिया। जबलपुर के कप्तान ने 5 ओवर 24 रन देकर 2 विकेट लिए। अफसर खां 5 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जबलपुर की टीम 23 ओवर में 186 रन में आल आउट हो गई। जिसमें जबलपुर की तरफ से सलमान बैग ने 18 गेंद में 40 व अरबाज ने 40 गेंद में 47 रन की पारी खेली। झांसी की ओर से अच्छी गेंजबाजी करते हुऐ आकाशदीप ने 4 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच झांसी के आकाशदीप रहे। जबलपुर के बल्लेबाजों ने कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं किया और झांसी ने इस मुकाबले को 31 रनों से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंपायर हैदर जहान, प्रेम नारायण, स्कोरर विजय भारद्वाज, सौरभ नाहर, दीपक मिश्रा, शमसुद्दीन खान, राकेश मिश्रा, इरफान खान, लोकेश अहिरवार, कमलेश परिहार, रामचंद्र कुरील, लल्लू रैकवार, आनंद, ऋषि यादव, करन पटेल, रानू, हिमांशु नाहर व अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed