{"_id":"6a231affb7353334030bb15c","slug":"jewelry-stolen-under-the-pretext-of-taking-the-victim-for-a-darshan-of-the-goddess-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132028-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: देवी दर्शन कराने के बहाने ले उड़े जेवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: देवी दर्शन कराने के बहाने ले उड़े जेवार
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने महिला श्रद्धालु संग वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर के स्टेशन रोड पर सुबह महिला श्रद्धालु को देवी दर्शन कराने के बहाने से बाइक सवार बदमाश उसके जेवर ले उड़े। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
व्यापारी दीपक गोयल ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह करीब छह बजे निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए और देवी दर्शन की बात कहकर पत्नी को झांसे में ले लिया। महिला राजी हो गई तो एक युवक ने महिला से जेवर उतारकर बैग में रखने और आंखें बंद कर आठ मिनट बाद खोलने के लिए कहा।
इसी बीच युवक बाइक से भाग गए। महिला ने आंखें खोलीं तो आरोपी जा चुके थे। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने में जुट गई। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस बाइक सवारों की पहचान कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।