फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   jankari,mahila,adhikari

महिला संरक्षण के कानूनों की दी जानकारी

Tue, 29 Mar 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
jankari,mahila,adhikari
चित्रकूट। तहसील सभागार कर्वी में विधिक जागरुकता के लिए सोमवार को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विदुषी मेहा ने की।
विज्ञापन

सचिव ने महिलाओं को उनके संरक्षण के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। बताया कि कार्य स्थल पर छेड़छाड़ से संरक्षण, पुरुषों के समान पारिश्रमिक, मुफ्त कानूनी सहायता, रात में गिरफ्तार न होने, कन्या भ्रूण हत्या, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व संबंधी लाभ, घरेलू हिंसा से सुरक्षा आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि वैवाहिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय या जिला प्रोबेशन कार्यालय में विधिक सहायता क्लीनिक में प्रस्तुत करें। यह प्रार्थना पत्र नजदीकी रिश्तेदार भी दे सकता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18004 190234 एवं 15100 पर संपर्क करने के लिए बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कर्वी आरएन मिश्र ने दैवीय आपदा एवं कृषक दुर्घटना योजना के बारे में जानकारी दी। महिला आरक्षियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व 181 के बारे में जानकारी दी। महिला अधिवक्ता दमयंती श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान सचिव ने शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधिक साहित्य प्रदान किया गया। इस मौके पर माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं, जिला समन्वयक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed