{"_id":"5e8767688ebc3e76987d8109","slug":"intruded-into-the-field-and-attacked-with-sharp-weapons-chitrakutt-news-knp5535934195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घुसकर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घुसकर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
फोटो- 6- घटना की जानकारी देते मारपीट में घायल परिजन
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। खेत में अन्ना मवेशी घुसने की शिकायत करना कोतवाली अंतर्गत डिलौरा गांव के एक परिवार को महंगा पड़ा। गांव के ही कई युवकों ने कुल्हाड़ी, फरसा व हंसिये से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है।
डिलौरा गांव के कल्लू प्रसाद यादव के खेत में मवेशी घुसकर फसल को खा गए। इस बात को लेकर जिससे मवेशी तो उनसे शिकायत किया। इस बात को लेकर गांव के एक परिवार के एक दर्जन युवक फरसा, लाठी डंडे व अन्य हथियार लेकर हमला बोल दिया। जिससे कल्लू प्रयाद यादव, पुत्र चुन्नू, पप्पू पुत्र भुंडी यादव, कैता पुत्र अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले को लेकर पीड़ित कल्ल प्रसाद यादव ने कोतवाली में तहरीर दिया है। कहा कि उसके खेत में कई बार पड़ास के एक निषाद परिवार के मवेशी घुस जाते थे। जिनको लेकर वह उलहना देने के लिए गया था। इस बात से नाराज एक दर्जन युवक धारदार हथियार व लाठी डंडे लेकर उसके खते में घुस आए उस समय वह गेहूं की फसल काट रहा था। उन्होंने हमला कर घायल कर दिया।