{"_id":"6ab569d02c4fce1cb6057ae4","slug":"quality-of-council-schools-to-be-monitored-regularly-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-136757-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: परिषदीय स्कूलों की गुणवत्ता \nकी नियमित होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: परिषदीय स्कूलों की गुणवत्ता की नियमित होगी निगरानी
विज्ञापन
-15 दिन में शैक्षिक गुणवत्ता व विद्यार्थियों की प्रगति की होगी समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब नियमित निगरानी की जाएगी। हर माह विद्यालयों की शैक्षिक स्थिति की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार होगी। बीईओ प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर कमियों के निराकरण की कार्ययोजना बनाएंगे।
विद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन कई बिंदुओं पर होगा। इसमें छात्र नामांकन, उपस्थिति, बालिका शिक्षा और समावेशी शिक्षा शामिल हैं। प्री-प्राइमरी कक्षाओं की स्थिति और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता भी जांची जाएगी। पीएम पोषण योजना समेत अन्य व्यवस्थाएं भी निगरानी में रहेंगी। प्रत्येक माह की समीक्षा के आधार पर विद्यालयों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।
खेलकूद और अन्य गतिविधियों के आयोजन की स्थिति भी निगरानी में शामिल रहेगी। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य और मासिक पाठ्यक्रम के लक्ष्य पूरे हो रहे हैं या नहीं, यह भी देखा जाएगा। बीएसए वंदना शुक्ला ने बताया कि माह के चौथे शनिवार को बीईओ और प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की वर्तमान स्थिति
चित्रकूट में कुल 1256 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 811 प्राथमिक विद्यालय, 292 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 153 कंपोजिट विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालयों में 1,13,970 छात्र पंजीकृत हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 43,650 छात्र पंजीकृत हैं। कुल छात्र पंजीयन 1,16,163 है।