फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   FIR registered against two individuals for misconduct towards electricity department personnel

Chitrakoot News: बिजली कर्मियों से अभद्रता में दो पर प्राथमिकी

Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals for misconduct towards electricity department personnel
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव में बिजली विभाग की टीम से अभद्रता और बाइकें क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

अवर अभियंता मनीष कुमार व्याल ने बताया कि 21 सितंबर को उपखंड अधिकारी आशीष सिंह, जेई अनुज कुमार, टीजी-टू दिलीप कुमार, सीताराम, कर्मी धनराज उर्फ बब्लू, कमलबाबू उर्फ छंगा, सुरेश, सुशीलचंद्र जोशी, प्रेमचंद्र, संदीप उर्फ मनीष के साथ टीम राजस्व वसूली और बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने छिवलहा गई थी। अशोक कुमार पांडेय की दुकान के पास बाइक खड़ी कर चेकिंग की तो अशोक मीटर से पहले केबिल काटकर बिजली चोरी करता मिला।
विज्ञापन

टीम ने उसकी केबिल काट दी, इससे नाराज होकर अशोक धमकी देने लगा। टीम गांव की ओर चली गई। लौटने पर देखा कि बाइकों का पेट्रोल निकाल लिया गया था और प्लग तोड़ दिए गए थे। आरोप है कि इस हरकत में अशोक के साथ राजकुमार पांडेय भी शामिल था। पूछने पर दोनों विवाद करने लगे। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed