{"_id":"6a970d7453dbbc264c01119e","slug":"intake-well-shut-down-again-as-mandakini-water-level-rises-drinking-water-crisis-likely-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-135716-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदाकिनी बढ़ी तो फिर बंद हुआ इंटेकवेल, होगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदाकिनी बढ़ी तो फिर बंद हुआ इंटेकवेल, होगा पेयजल संकट
Tue, 01 Sep 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी-17- मंदाकिनी के जलस्तर से घिरा इंटेकवेल। संवाद
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ते ही शहर की करीब 70 हजार आबादी पर एक बार फिर पेयजल संकट गहरा गया है।
नदी किनारे बने जल संस्थान के इंटेकवेल के पास पानी बढ़ने और तेज बहाव के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। ट्रांसफार्मर पानी में डूबने से मंगलवार दोपहर पेयजल सप्लाई बंद हो गई।
29 अगस्त की बाढ़ के बाद करीब दो दिन तक सप्लाई बाधित रही थी। पानी कम होने पर सोमवार शाम इंटेकवेल की सफाई कर जलापूर्ति शुरू की गई थी, जो मंगलवार सुबह तक ही चल सकी। सुबह बढ़े जलस्तर के कारण इंटेकवेल के आसपास फिर पानी भर गया और ट्रांसफार्मर में पानी भर गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन ने बताया कि इंटेकवेल फिलहाल संचालित है, लेकिन पानी भरने से बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है। यदि जलस्तर और बढ़ता है तो इंटेकवेल डूब सकता है। जिससे दो तीन दिनों तक पेयजल समस्या रह सकती है।