फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instead of spending wastefully, focus on children's education

Chitrakoot News: फिजूलखर्ची न कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें

Tue, 23 Jul 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Instead of spending wastefully, focus on children's education
चित्रकूट। पाल समाज ने समाज के युवाओं को शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक करने पर जोर दिया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने समाज के 27 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की छायाचित्र अंकित शील्ड और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष (बीएड संकाय) मुख्य अतिथि डॉ. रजनीश कुमार सिंह बघेल ने समाज के सभी विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्पित होकर पढ़ने और अभिभावकों को फिजूलखर्ची न करते हुए पैसा संचय कर बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर सामाजिक संगठन ने सोमवार को राम वाटिका कर्वी में कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन अध्यक्ष जगमोहन पाल ने कहा कि समाज में होनहार छात्रों के बाद भी उच्च प्रशासनिक पदों पर अपेक्षित उपलब्धि न होना निश्चित रूप से प्रतिभावान छात्रों और अभिभावकों को समुचित जानकारी का अभाव है। समाज के पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजन कर ही जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संदीप पाल, डॉ. राजीव पाल, शिक्षक अजय पाल, समाजसेवी चंद्रपाल, डॉ. राजेश पाल ने 2023-24 में सरकारी सेवाओं में सफल अनिल स्वरूप पाल (तकनीकी सहायक भारतीय अनुसंधान परिषद) मनोज पाल (लेखपाल) विमल पाल (लेखपाल) को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा समाज के 27 छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed