फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   inspiring talented student for getting their goal

मेधावियों को लक्ष्य पाने के लिए किया प्रेरित

Sun, 05 Jul 2015 11:12 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
inspiring talented student for getting their goal

आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चित्रकूट इंटर कालेज में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक सेवा, आईआईटी, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड में जिले का नाम रोशन करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विवि के प्रति कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने बच्चों को लगन के साथ लक्ष्य पाने को प्रेरित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। दृष्टि संस्था की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह में हाईस्कूल के टॉपर ज्ञान भारती इंटर कालेज के छात्र भूमिदत्त मिश्र, इंटर के शिवांशु सिंह परिहार, मनु सिंह आदि को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सरस्वती विद्या मंदिर, सीआईसी, गोपालदास निर्मला देवी इंटर कालेज, संत थामस स्कूल, सद्गुरु पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को समर्पित रहा। नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया, रंजना उपाध्याय, लालमन प्रजापति, सीआईसी प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान, शिवलाल सिंह राजपूत, वीसी मजूमदार, अभिमन्यु भाई, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भालेंदु सिंह और संचालन वीवी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed