फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Innocent of the murder accused arrested

मासूम का हत्या आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 12 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Innocent of the murder accused arrested
मोबाइल को लेकर मासूम की जान लेने के  आरोपी युवक को पुलिस ने गुरुवार की
विज्ञापन
सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है।

गौरतलब है कि बुधवार को चमरौहा मजरा पयासीपुरवा में अमर (5) पुत्र धर्मेंद्र चौबे की रायफल से हत्या कर दी गई थी। बताया गया था कि अमर के पास एक मोबाइल देख उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले श्रवण कुमार पुत्र स्व. रामखेलावन ने मोबाइल अपना बताते हुए वापस मांगा था।

विवाद बढ़ने पर श्रवण रायफल ले आया और दरवाजे में नाल रखकर फायर अमर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रभारी एसओ मधुसूदन दीक्षित और एसआई चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने श्रवण को गुरौला जीप स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसओ ने बताया कि इसके पास से हत्या में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली गई है। बताया कि उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed