{"_id":"596e42904f1c1b0e4f8b46fe","slug":"information-about-health-work-will-be-taken-from-the-mega-call-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा काल सेंटर से ली जाएगी स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा काल सेंटर से ली जाएगी स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी
चित्रकूट
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
call center scam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। विश्व स्वास्थ्य दिवस के तहत आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि लखनऊ में बने मेगा काल सेंटर से स्वास्थ्य कार्यों की जानकारी मोबाइल के माध्यम से ली जाएगी। प्रशिक्षण के दौराना जगह- कम होने से बहुत सी आशा व आगंनबाड़ी कार्यकत्रियां बाहर बैठी रही।
मंगलवार को सदर ब्लॉक परिसर में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बताया गया कि ग्राम स्वास्थ्य दिवस पोषण दिवस के पहले आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पहले से तैयारी कर लें। जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों के टीकाकरण,उनके वजन, कुपोषित बच्चों व बीमार बच्चों की लिस्ट बना लें।लखनऊ में खुले काल सेंटर से अधिकारी मोबाइल के माध्यम से सीधे जानकारी करते रहेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीमांत श्रीवास्तव,सूर्य प्रकाश, विकास कुशवाहा, अस्तुती वर्मा, सोनम श्रीवास्वत, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।