फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the penance place of Lord Shri Ram, lamps were lit in the festival of Diwali, Mandakini was lit.

Chitrakoot News: प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में देव दीपावली पर्व में जले दीये, जगमगाई मंदाकिनी

Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
In the penance place of Lord Shri Ram, lamps were lit in the festival of Diwali, Mandakini was lit.
12 सीकेटीपी-21- परिचय- देवोत्थान एकादशी में मंदाकिनी में दीपदान के बाद पटाखे फोड़ते श्रद्धालु ।
चित्रकूट। प्रभु श्रीराम की तपोस्थली में देव दीपावली पर्व में रामघाट सहित राघव घाट सहित मंदाकिनी नदी के किनारे दो लाख से अधिक दीप जलाए। एक संग जले दीपों से धर्मनगरी जमगमा उठी। जिसे हर कोई निहारता नजर आया। उधर, कलाकारों ने भगवान श्रीराम पर आधारित गीत सहित बुंदेलीगीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

देव दीपावली को देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस पर्व में शनिवार को धर्मनगरी के रामघाट सहित एमपी क्षेत्र के राघव घाट सहित मंदाकिनी नदी किनारे सहित परिक्रमा मार्ग, कामदगिरि प्रमुखद्वार, तुलसी पीठ, गायत्री शक्तिपीठ सहित दीनदयाल शोध संस्थान व सद्गुरु सेवा संघ के प्रकल्पों में दो लाख से अधिक दीये जलाए गए। दीयों की रोशनी से धर्मनगरी जगमगाने लगी। बुंदेली लोकगायिका कविता शर्मा सहित कई कलाकारों ने अपनी- अपनी प्रस्तुतियां दी। श्रीराम पर आधारित गीत व बुंदेली लोकगीत सहित दीपावली उत्सव गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर संत मदन गोपाल,महंत दिव्य जीवन दास, महंत सीता शरण दास, राम हृदय दास सहित दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सद्गुरु सेवा संघ निदेशक डॉ. बीके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
इनसेट
पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में लगाई डुबकी
चित्रकूट। देव दीपावली पर्व में धर्मनगरी में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। मंदाकिनी नदी में स्नान किया। रामघाट में दीपदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर रबी की फसल की अच्छी पैदावार करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न साधनों से धर्मनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। परिवार सहित रामघाट में दीपदान किया। हमीरपुर के श्रद्धालु किशन राजपूत, झांसी के केशव शर्मा ने बताया कि हर साल देव दीपावली पर्व में परिवार सहित यहां पर आते है। यहां पर दीपदान करने से परिवार का कल्याण होता है। श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। प्रमुख तीर्थ स्थानों में जानकीकुड, सती अनुसूइया आश्रम, हनुमान धारा में दीपदान किए।

12 सीकेटीपी-21- परिचय- देवोत्थान एकादशी में मंदाकिनी में दीपदान के बाद पटाखे फोड़ते श्रद्धालु ।

12 सीकेटीपी-21- परिचय- देवोत्थान एकादशी में मंदाकिनी में दीपदान के बाद पटाखे फोड़ते श्रद्धालु ।

12 सीकेटीपी-21- परिचय- देवोत्थान एकादशी में मंदाकिनी में दीपदान के बाद पटाखे फोड़ते श्रद्धालु ।

12 सीकेटीपी-21- परिचय- देवोत्थान एकादशी में मंदाकिनी में दीपदान के बाद पटाखे फोड़ते श्रद्धालु ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed