फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   In the midst of a heavy police force, the devotees took out a cot procession

Chitrakoot News: भारी पुलिस बल के बीच अकीदतमंदों ने निकाला पलंग जुलूस

Thu, 27 Jul 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
In the midst of a heavy police force, the devotees took out a cot procession
चित्रकूट। मोहर्रम के त्यौहार पर सातवें दिन शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में स्थित कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल के साथ देर शाम को मुस्लिम समुदाय के लोग पलंग को लेकर पहुंचे, जबकि बजरंग दल सहित कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कब्रिस्तान तक पलंग ले जाने का विरोध किया। दो दर्जन से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कोतवाली में बैठा भी लिया।
विज्ञापन

मोहर्रम के पर्व मेें मुस्लिमों के द्वारा निकाले जाने वाले पलंग को कब्रिस्तान तक ले जाने का बजरंग दल सहित कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। जिससे शहर में मुस्लिम समुदाय के लोग मोहर्रम का त्यौहार नहीं बना रहे थे। चार दिन बीत जाने के बाद भी मुस्लिम ताजिया नहीं उठा रहे थे। मामले को लेकर पुरानी बाजार के उटार खाना निवासी मो. लतीफ, अमीर हसन, राजू, गुड्डू सहबाज, नौशाद ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी कि मोहर्रम का त्यौहार में हर साल शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ला स्थित कब्र्रिस्तान मेंं मुस्लिम पलंग ताजिया रखते हैं। इस परंपरा को तोडऩे के लिए कुछ लोग रोक लगा रहे हैं। जिस पर हिंदू पक्ष व मुस्लिमों के बीच जिला प्रशासन ने बैठक की। समझौते के आधार पर उटारखाना से ढोल नगाड़े के बीच पलंग को लेकर जुलूस निकला। पुरानी बाजार स्थित भरतपुरी मोहल्ले के पास जुलूस को रोक दिया गया। इसके बाद जो लोग पलंग को लिए थे उनको ही अंदर तक जाने दिया गया।
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि लक्ष्मपुरी मोहल्ले में बने कब्रिस्तान में जमीन का विवाद है। न्यायालय में भी मामला चल रहा है। जिसके लिए कब्रिस्तान तक पलंग ले जाने पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। इस मौके पर एसपी वृंदा शुक्ला, एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम राजबहादुर सिंह, अपर एसपी चक्रमणि पांडेय, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, कोतवाल गुलाब त्रिपाठी व भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed